About
हापुड़ जनपद का गठन 28 सितंबर 2011 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचशील नगर नाम से किया गया था। बाद में 23 जुलाई 2012 को इसका आधिकारिक नाम बदलकर हापुड़ जनपद कर दिया गया। इस जनपद में हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तीन तहसीलें सम्मिलित हैं।
हापुड़ जनपद का कुल क्षेत्रफल लगभग 1116 वर्ग किलोमीटर है। इसके उत्तर में मेरठ, दक्षिण में बुलंदशहर, पूर्व में अमरोहा तथा पश्चिम में गाजियाबाद जनपद स्थित हैं। यह जनपद उपजाऊ इंडो-गंगा (गंगा-यमुना) के मैदानी क्षेत्र में स्थित है, जिसके कारण कृषि यहाँ की प्रमुख आर्थिक गतिविधियों में से एक है।